फिरोजाबाद: मजदूर की बेटी सोनम खेल रही अफ्रीका में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप, ऐसा रहा सफर
Firozabad News: साउथ अफ्रीका (South Africa Under-19 Women World Cup) में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में फिरोजाबाद के राजा ताल गांव में…
ADVERTISEMENT

Firozabad News: साउथ अफ्रीका (South Africa Under-19 Women World Cup) में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में फिरोजाबाद के राजा ताल गांव में रहने वाली 16 वर्षीय सोनम भी खेल रही हैं. सोनम बाएं हाथ की स्पिन बॉलर है तथा दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती है. साउथ अफ्रीका में चल रहे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उसका चयन हुआ है. अब तक सोनम ने 7 में से 6 मैच खेले हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल में आ गई है. आज भारतीय टीम को फाइनल खेलना है. इस मैच में भी सोनम का खेलना तय माना जा रहा है.
