Fatehpur News: रोज बदल रहे सोने-चांदी के भाव से ग्राहक असमंजस में, फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त
Fatehpur Business News: सोना-चांदी के दाम घटने के बावजूद फतेहपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी नहीं बढ़ी. रोज बदल रहे भावों से ग्राहक असमंजस में हैं और कीमतें और घटने का इंतजार कर रहे हैं. व्यापारियों का मानना है कि विवाह सीजन और बाजार में स्थिरता आने के बाद कारोबार में फिर से तेजी लौट सकती है.
ADVERTISEMENT

रोज बदल रहे सोने-चांदी के भाव से ग्राहक असमंजस में, फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त
Fatehpur News: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद फतेहपुर का सर्राफा बाजार सुस्त बना हुआ है. व्यापारियों को उम्मीद थी कि दाम कम होने से खरीदार बाजार की ओर लौटेंगे, लेकिन रोजाना बदलते भावों के कारण ग्राहक अभी भी खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं. अधिकांश लोग सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं.