लेटेस्ट न्यूज़

मछली वाले जाल में फंस गया 8 फीट लंबा मगरमच्छ! मोहम्मद याकूब के पैर से खिसक गई जमीन, फिर आगे क्या हुआ?

8 feet crocodile trapped in fishing net: बिजनौर में मछली पकड़ने गए ग्रामीण के जाल में 8 फीट लंबा मगरमच्छ फंस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया. बरसात में सतर्क रहने की सलाह दी गई.

ADVERTISEMENT

8 foot crocodile trapped in a fishing net
8 foot crocodile trapped in a fishing net: Bijnor
social share
Google CTA

8-foot crocodile trapped in a fishing net: जरा सोचिए आप तालाब में जाल डालें यह सोचकर कि आज 'बड़ी मछली' हाथ लगेगी. लेकिन जब जाल बाहर खींचें तो उसमें से 8 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ फुंकारता हुआ बाहर निकले... कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला वाकया बिजनौर जिले के नांगल सोती थाना क्षेत्र में सामने आया. जब मछली पकड़ने गए ग्रामीण के जाल में विशालकाय मगरमच्छ फंसा तो कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत फैल गई. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और वन विभाग की मुस्तैदी से इस बिन बुलाए मेहमान का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे गंगा नदी में छोड़ दिया गया.