लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में बुर्का शॉप चलाने वाले की 14 साल की बेटी से 2 किशोरों ने किया रेप, पता तब चला जब पड़ोसी ने पोस्ट कर दिया वीडियो

उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप को पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया. पीड़िता के पिता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एफआईआर से गैंगरेप की धारा हटा दी और सबूत के रूप में मौजूद वीडियो भी डिलीट कर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Picture Credit: AI
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही दो हाई स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने गंभीर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज करने के बजाय केवल छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा. पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की है. आपको बता दें कि पीड़िता के पिता की उसी गांव में बुर्का शॉप है.