लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में आला हजरत उर्स पर सांप्रदायिक तनाव... हिंदू पक्ष ने चादर जुलुस को बताया नई परम्परा, पुलिस पर मढ़ा ये आरोप

Bareilly News: बरेली में दरगाह उर्स के चादर जुलूस को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. हिंदू समुदाय ने डीजे के साथ जुलूस निकालने को नई परंपरा बताकर विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दरगाह आला हजरत उर्स के मौके पर निकलने वाले चादर के जुलूस को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है. इज्जतनगर क्षेत्र के खजुरिया और रहपुरा चौधरी गांव में हिंदू समुदाय ने आरोप लगाया है कि एक नई परंपरा डालकर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. आरोप है कि जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.