लेटेस्ट न्यूज़

सिरफिरे पड़ोसी ने घर के गेट पर छोड़ रखा था करंट, खेलते हुए मासूम ने छू लिया, मचा कोहराम

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे पड़ोसी की वजह से एक मासूम बच्ची…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे पड़ोसी की वजह से एक मासूम बच्ची की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक, सिरफिरे युवक ने अपने घर के लोहे के गेट पर करंट छोड़ रखा था. इस दौरान मासूम ने खेलते समय उसके घर का गेट गलती से छू लिया. इससे बच्ची करंट की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान लोगों ने आरोपी को भी जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.