लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिलेगा बड़ा फायदा

Barabanki Weather News: बाराबंकी में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. जिले की सभी तहसीलों में हुई अच्छी वर्षा से धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि सिंचाई का खर्च घटेगा और समय पर खाद डालने से इस बार बेहतर पैदावार मिलने की संभावना बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिलेगा बड़ा फायदा
बाराबंकी में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिलेगा बड़ा फायदा
social share
Google CTA

Barabanki Weather News: गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और पूरे जनपद में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह से रुक-रुक कर हो रही वर्षा दोपहर बाद मूसलाधार बारिश में बदल गई.जिले की सभी छह तहसीलों—रामनगर, नवाबगंज, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट—में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

रामनगर तहसील के आदर्श नगर पंचायत रामनगर, सूरतगंज, मसौली, रानी बाजार, रानीगंज और गणेशपुर समेत सैकड़ों गांवों में जोरदार बारिश हुई.वहीं नवाबगंज, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट क्षेत्रों में भी वर्षा होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है.इससे धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.

किसानों का कहना है कि अब उन्हें सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का कम उपयोग करना पड़ेगा, जिससे डीजल और बिजली पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बचेगा. समय पर हुई बारिश से धान की बढ़वार अच्छी होगी और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा.

किसान विवेक कुमार, पूरण, गणेश, दिनेश और महेश ने बताया कि लगातार हो रही बारिश उनके लिए राहत लेकर आई है. खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण अब वे धान की फसल में यूरिया और अन्य उर्वरक डालने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी होगी और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा.

बारिश से किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम सुहावना होने से पूरे जिले में लोगों ने राहत महसूस की. किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी वर्षा होती रही तो कृषि उत्पादन बेहतर होगा और खेती की लागत में कमी आएगी.