लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: घाघरा की बढ़ती धारा से रेलवे सतर्क, तीसरी रेल लाइन की सुरक्षा के लिए शुरू हुए बचाव कार्य

Barabanki Ghaghra River: बाराबंकी में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने पर रेलवे ने चौकाघाट के पास तीसरी रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए ट्रैक किनारे बोल्डर डालने का काम शुरू किया है. बाढ़ के दौरान कटान रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि मानसून में रेल संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे.

ADVERTISEMENT

घाघरा की बढ़ती धारा से रेलवे सतर्क, तीसरी रेल लाइन की सुरक्षा के लिए शुरू हुए बचाव कार्य
घाघरा की बढ़ती धारा से रेलवे सतर्क, तीसरी रेल लाइन की सुरक्षा के लिए शुरू हुए बचाव कार्य
social share
Google CTA

Barabanki News: घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए रेलवे विभाग ने चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं.गुरुवार को चौकाघाट-गणेशपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रैक के किनारे बड़े-बड़े बोल्डर (पत्थर) डाले गए, ताकि बाढ़ के दौरान तेज बहाव से रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखा जा सके.