लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार

Ballia Political News: बलिया में बिजली कटौती की शिकायत पर आधी रात विद्युत उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब ड्यूटी पर कर्मचारी नशे में मिला. अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाते हुए उन्होंने भोजपुरी अंदाज में चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए.

ADVERTISEMENT

आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार
आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार
social share
Google CTA

Ballia Political News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की फायर ब्रांड विधायक केतकी सिंह का है. ग्रामीणों द्वारा बिजली नहीं मिलने की शिकायत पर रेवती विद्युत उपकेंद्र पर आधी रात को औचक निरीक्षण करने पहुंची विधायक ने जब वहां बिजली कर्मियों को नशे में धुत देखा, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.