लेटेस्ट न्यूज़

बाबरी के लिए लड़ने वाले इकबाल अंसारी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला तो ये बोले

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम से पहले मेहमानों को न्योते भेजे जा रहे हैं. इसी कड़ी में राम मंदिर ट्र्स्ट में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को निमंत्रण भेजा है.