लेटेस्ट न्यूज़

राममंदिर की पहली वर्षगांठ: अयोध्या में भव्य उत्सव का आज से आगाज, ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर आज यानी शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir News: भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर आज यानी शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद परिसर स्थित अंगद टीले से पहली बार साधु-संतों व समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री तकरीबन पांच घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे.