लेटेस्ट न्यूज़

सेमीकंडक्टर में भारत की बड़ी छलांग: जेवर में बनेगा HCL-Foxconn का चिप प्लांट, यहां क्या-क्या बनेगा सब जानिए

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में एक और सेमीकंडक्टर फैक्ट्री खोलने को मंजूरी मिल गई है. यह प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के पास बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट के करीब है.

ADVERTISEMENT

Noida, Noida news, सेमीकंडक्टर यूनिट, उत्तर प्रदेश, जेवर एयरपोर्ट, HCL, Foxconn, सेमीकंडक्टर निर्माण, YEIDA, Semiconductor unit, Uttar Pradesh, Jewar Airport, HCL, Foxconn, Semiconductor manufacturing
UP News
social share
google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में एक और सेमीकंडक्टर फैक्ट्री खोलने को मंजूरी मिल गई है. यह फैक्ट्री भारत की आईटी कंपनी HCL और ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn मिलकर लगाएंगे. यह प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के पास बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट के करीब है. इस यूनिट को देश की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. यह प्लांट भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्थापित होने वाली छठी यूनिट होगी, जबकि देशभर में पांच अन्य यूनिट पहले ही निर्माण के उन्नत चरण में हैं.