लेटेस्ट न्यूज़

30 साल रामलला के लिए रहीं मौन और अब तोड़ेंगी प्रण… सरस्वती देवी की अनोखी है कहानी

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे. वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राम भक्ति की कई हैरान कर देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक कहानी सामने आई झारखंड के धनबाद से, यहां एक महिला राम मंदिर के इंतजार में पिछले 30 सालों से मौन धारण किए हुए है.