लेटेस्ट न्यूज़

रामलला के ननिहाल से 3 हजार क्विंटल चावल तो ससुराल से अयोध्या भेजे जा रहे ये उपहार

Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की आगामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोंरो पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की आगामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोंरो पर हैं और तमाम प्रमुख हस्तियों को न्योते भेजे जा रहे हैं. इस समारोह को भव्य बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार हो गया है. वहीं देश का हर प्रदेश अपनी तरफ से राम मंदिर को कुछ न कुछ दान कर पु्ण्य का भागी बन रहा है. इसी क्रम में भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ और ससुराल जनकपुर में भी जमकर तैयारी चल रही है.