लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या: स्कूल के बच्चों तक पहुंची हिंदू-मुस्लिम की रार! SP-BJP आमने सामने, जानें मामला

Ayodhya News: धर्म आधारित संकीर्णता छोटे-छोटे बच्चों में भी इस कदर घर बनाती जा रही है कि स्कूल में भी कुरान और हनुमान चालीसा पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya News: धर्म आधारित संकीर्णता छोटे-छोटे बच्चों में भी इस कदर घर बनाती जा रही है कि स्कूल में भी कुरान और हनुमान चालीसा पर बहस होनी शुरू हो गई है. ऐसा ही एक मामला अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र के एक अल्पसंख्यक स्कूल से सामने आया है. जहां एक मुस्लिम स्कूल में दो समुदाय के 4 छात्रों के बीच कुरान, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस और मंदिर-मस्जिद को लेकर बहस हो गई. मुस्लिम बच्चों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंध तंत्र से की, जिसके बाद आरोप है की एक ही समुदाय के 2 छात्रों के नाम काट दिए गए और उन्हें स्कूल से निष्कासित कर दिया गया.