आगरा-मथुरा रेल रूट के बीच तीन ट्रेनों पर अचानक होने लगी पत्थरबाजी, ये था हमलावरों का मकसद
उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा के बीच रात में तीन ट्रेनों पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना में दो यात्री घायल हो गए, जबकि एक ट्रेन की ब्रेक वैन का शीशा भी टूट गया.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा के बीच रात में तीन ट्रेनों पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना में दो यात्री घायल हो गए, जबकि एक ट्रेन की ब्रेक वैन का शीशा भी टूट गया. जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों का मकसद यात्रियों से मोबाइल लूटना था. जीआरपी और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.