लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की पूनम ने प्रेमी के चक्कर में दी थी पति को दर्दनाक मौत, अब उसे मिली ऐसी सजा की जिंदगीभर करेगी पछतावा

उत्तर प्रदेश के आगरा में सत्र न्यायालय ने एक दिल दहलाने वाले हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है . पत्नी पूनम और उसके प्रेमी सोनी को पति राकेश की गला घोंटकर हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा में सत्र न्यायालय ने एक दिल दहलाने वाले हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है . पत्नी पूनम और उसके प्रेमी सोनी को पति राकेश की गला घोंटकर हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. यह सनसनीखेज मामला 24 जनवरी 2021 का है जब प्रेमी सोनी के साथ मिलकर पूनम ने अपने पति की हत्या कर दी थी. मृतक के पिता राम प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी पूनम के पड़ोसी गांव तसौद के सोनी के साथ अवैध संबंध थे. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की जिसने इस हत्याकांड की परतें खोलीं.