आगरा से पकड़े गए जुनैद, अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम... इनके पास बंधक बनी मिली दलित महिला ने सुनाई धर्मांतरण की ये कहानी
उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे 'मिशन अस्मिता' के तहत धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. देश के विभिन्न राज्यों की दर्जनों युवतियों को जबरन धर्म परिवर्तन के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे 'मिशन अस्मिता' के तहत धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. देश के विभिन्न राज्यों की दर्जनों युवतियों को जबरन धर्म परिवर्तन के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है. ये युवतियों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह खुलासा आगरा के चर्चित धर्मांतरण कांड की ताजा पुलिस जांच में हुआ है.