किन्नर से बनाए शारीरिक संबंध और करवाया लिंग परिवर्तन, अब 2 साल बाद सामने आई त्रिवेंद्र की सच्चाई!
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किन्नर की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद प्यार, शादी के वादे, लिंग परिवर्तन और कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Agra Kinnar News
Agra Kinnar News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किन्नर की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद प्यार, शादी के वादे, लिंग परिवर्तन और कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बता दें सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता ने त्रिवेंद्र नाम के एक युवक पर करीब दो साल तक लव अफेयर में रहने, शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता किन्नर का दावा है कि आरोपी ने शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराने की शर्त रखी, जिसके बाद उसने ऑपरेशन कराकर पुरुष किन्नर से स्त्री किन्नर बन गई. इसके बावजूद आरोपी ने बाद में शादी से कथित तौर पर इनकार कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्रिवेंद्र सिंह, उसके पिता अंतर सिंह और पत्नी किरण को नामजद किया है.

