लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में ज्वैलर्स शोरूम लूटने के लिए घुसे 2 बदमाशों से भिड़ गए मालिक विनय चौधरी, CCTV फुटेज देखिए सीधे सीने में मार दी गोली

Agra Crime News: आगरा में दिनदहाड़े बालाजी ज्वैलर्स के मालिक विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लूट और हत्या की यह वारदात CCTV में कैद हुई. पुलिस जांच में बदमाशों की रेकी की बात सामने आई है. व्यापारी संगठनों में भारी आक्रोश.

ADVERTISEMENT

Agra Crime News
Agra Crime News
social share
Google CTA

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिनदहाड़े हुई ज्वैलर्स की हत्या से सनसनी फैल गई है. सिकंदरा थाना क्षेत्र के फॉरच्यून टॉवर स्थित बालाजी ज्वैलर्स में शुक्रवार दोपहर लूट के इरादे से घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम मालिक विनय (योगेश) चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. लूटपाट और हत्या की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जो बेहद डरावनी है.