लेटेस्ट न्यूज़

NDA सरकार में बनेंगे मंत्री, देखिए PM मोदी के सामने किस कतार में बैठे हैं जयंत चौधरी

नरेंद्र मोदी आज यानी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उत्तर प्रदेश से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए रालोद मुखिया जयंत चौधरी को भी फोन गया था और वो अभी दिल्ली पहुंच भी गए हैं.

ADVERTISEMENT

Picture: jayant chaudhary
Picture: jayant chaudhary
social share
Google CTA

Jayant Chaudhary News: नरेंद्र मोदी आज यानी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसी के साथ देश में फिर एक बार NDA की सरकार बन जाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री के साथ मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा. सुबह से ही केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने के लिए सांसदों को फोन जाने लगे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए रालोद मुखिया जयंत चौधरी को भी फोन गया था और वो अभी दिल्ली पहुंच भी गए हैं. आपको बता दें कि अभी नरेंद्र मोदी ने उन सांसदों के साथ बैठक की है, जिन्हें फोन कर दिल्ली बुलाया गया है.