UPTak Baithak Logo

बदायूं में अखिलेश अब शिवपाल की जगह उनके बेटे आदित्य को देंगे टिकट? सपा कैंप से आई बड़ी खबर

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया है.

ADVERTISEMENT

Shivpal Akhilesh
शिवपाल यादव, अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया है. शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से इसकी पुष्टि की. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि चर्चा चल रही है कि आदित्य यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, "यहां बबराला सम्मेलन में तो प्रस्‍ताव पारित कर दिया गया है. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रस्‍ताव पारित कर दिया है और अब यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के पास जाएगा, राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति बननी चाहिए."