चंद्रशेखर से लेकर इकरा हसन तक...उत्तर प्रदेश से पहली बार संसद में दिखेंगे ये चेहरे
UP Loksabha Election Result 2024 : उत्तर प्रदेश इस बार कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार संसद पहुंचेंगे. इनमें टीवी कलाकार अरुण गोविल, कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

up news
UP Loksabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. वहीं भाजपा ने 33 सीटें अपने नाम की हैं. उत्तर प्रदेश इस बार कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार संसद पहुंचेंगे. इनमें टीवी कलाकार अरुण गोविल, कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं. आइए इन उम्मीदावारों के बारे में बताते है, जिन्होंने जीतने के बाद पहली बार सांसद बनेंगे.