लेटेस्ट न्यूज़

महाराणा प्रताप की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं… CM योगी ने 'नाराज राजपूतों' को दिया ये संदेश

उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार राजपूत विरोध का सामना करना पड़ रहा है. गुजरात से शुरू हुआ ये विवाद अब यूपी में भाजपा को परेशान कर रहा है. इसी बीच अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपूतों को मनाने की कोशिश की है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
social share
google news

UP Politics: लोकसभा चुनाव का रण शुरू हो चुका है. सभी की नजर उत्तर प्रदेश की सियासी रणभूमि पर है. कहते हैं कि राजनीति में कभी भी कोई भी मुद्दा हावी हो सकता है और सियासी दलों का गणित खराब कर सकता है. कुछ ऐसा ही इस समय भारतीय जनता पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश में होता हुआ दिखाई दे रहा है. यहां भाजपा के सामने एक ऐसी बड़ी सियासी चुनौती सामने आ गई है, जिसके बारे में पार्टी ने शायद ही कभी सोचा होगा. दरअसल उत्तर प्रदेश में पार्टी का एक बड़ा वोट बैंक ही पार्टी के खिलाफ हो गया है. हम बात कर रहे हैं राजपूत समाज की. उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज को भाजपा का पक्का वोट बैंक माना जाता था. मगर अब कहानी पलटी हुई दिखाई दे रही है.