लेटेस्ट न्यूज़

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को सपा दे सकती है जौनपुर का टिकट! अखिलेश ने सपा नेताओं से क्या कहा?

जब से जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को जेल हुई है, तभी से जौनपुर की सियासत में काफी हलचल हो रही है. सपा जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बकायदा जौनपुर के सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया और उनके साथ बैठक की.

ADVERTISEMENT

Jaunpur Lok SabhaJaunpur Lok Sabha
अखिलेश यादव और श्रीकला रेड्डी
social share
Google CTA

Jaunpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी समर का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों का ऐलान करने चुनावी रण का बिंगुल बजा दिया है. अब राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां भी आखिर दौर में हैं. जिन सीटों पर अभी तक राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं कर पाए हैं, अब उन सीटों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी एक-एक लोकसभा सीट पर काफी विचार करके और जातीय समीकरण साधकर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. मगर यूपी की एक सीट ऐसी भी है, जिसको लेकर सपा का खेमा अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है. दरअसल हम बात कर रहे हैं जौनपुर लोकसभा सीट की.