लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी से प्रियंका लड़तीं तो पलट जाता परिणाम, अयोध्या भी हार गए...रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रियंका गांधी संग अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे.

ADVERTISEMENT

rahul gandhi
rahul gandhi
social share
google news

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रियंका गांधी संग अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान प्रियंका गांधी ने रायबरेली में राहुल गांधी को जिताने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता स्वार्थी नहीं है. राजनीति मे सबसे पुराना रिश्ता हमारा आपका है और यह रिश्ता रायबरेली के खेतों से शुरू हुआ था.'