यूपी में होगा बड़ा उलटफेर या चलेगा मोदी मैजिक! प्रशांत किशोर ने बताया कितनी सीट जीतेगी BJP
छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के दावे और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के जीतने के दावे पर अपनी राय रखी है.
ADVERTISEMENT

prashant kishore prediction
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई अब छठवें चरण में पहुंच गई है. पांच चरण के मतदान के बाद छठवें चरण का 25 मई को होगा. बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां अब तक 53 सीटों पर वोटिंग हो गई है, बाकी 27 सीटों पर बचे दो चरण में मतदान होना है. वहीं छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के दावे और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के जीतने के दावे पर अपनी राय रखी है.