लेटेस्ट न्यूज़

Modi 3.0 Cabinet: जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी...मोदी कैबिनेट में यूपी से इन चेहरों को मिली जगह

Modi Cabinet Shapath Grahan : नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 68 मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Modi Cabinet Shapath Grahan: नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 72 मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली. पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 9 सांसदों को जगह मिली है. आपको बता दें कि रालोद चीफ जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अनुप्रिया पटेल और जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है.

मोदी कैबिनेट में यूपी से ये चेहरे

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी से जिन चेहरों ने शपथ ली है, उनमें राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हैं. हालांकि अभी केवल अटकलों का दौर चल रहा है. मोदी सरकार के नए कैबिनेट को लेकर शपथ ग्रहण के बाद ही तस्वीरें साफ हो पाएंगी. इस बिहार से ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी मंत्री पद की शपथ लेंगे. जदयू के कोटे से 2 मंत्री शपथ लेंगे.

साधा गया जाति समीकरण

सांसद  पार्टी
राजनाथ सिंह (ठाकुर)     बीजेपी
अनुप्रिया पटेल (कुर्मी)  अपना दल (s)
जयंत चौधरी (जाट)   रालोद
बीएल वर्मा (लोध) बीजेपी
जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) बीजेपी
पंकज चौधरी (कुर्मी) बीजेपी
एसपी सिंह बघेल (दलित) बीजेपी
कीर्तिवर्धन सिंह (ठाकुर) बीजेपी

कट गया इनका पत्ता

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, भानु प्रताप वर्मा और कौशल किशोर चुनाव हार चुके हैं. केंद्र की मोदी सरकार में 3.0 में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी इस बार घट गई है. इस बार उत्तर प्रदेश से कुल 8 सांसद ही मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद को यूपी के कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. 

कम हुआ यूपी का कोटा

यूपी में इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल 33 सीटें मिली हैं. ऐसे में मोदी कैबिनेट में यूपी के मंत्रियों का कोटा भी कम हुआ है. पिछली सरकार में यूपी से मोदी कैबिनेट में 12 मंत्री थे. उनमें से 7 मंत्री चुनाव हार गए.  2019 में  यूपी ने दिल्ली में मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. तब सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी ने यूपी से 64 सीटें जीती सीटें जीती थीं. इसी वजह से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देते हुए प्रधानमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए थे, जबकि इस बार ये आंकड़ा 36 (बीजेपी  33+ आरएलडी 2+ अपना दल 1) पर ही सिमट गया है.