इधर मैनपुरी से मायावती ने काटा टिकट तो उधर नाराज नेता जी ने थामा अखिलेश का हाथ, कह दी बड़ी बात
कहते हैं राजनीति में कुछ स्थायी नहीं होता, कब अपना पराया हो जाए और कब विपक्षी अपने गले लग जाए किसी को कुछ पता नहीं होता.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : कहते हैं राजनीति में कुछ स्थायी नहीं होता, कब अपना पराया हो जाए और कब विपक्षी अपने गले लग जाए किसी को कुछ पता नहीं होता. अगर बात उत्तर प्रदेश की राजनीति की हो तो यहां समीकरण और भी तेजी से बदलते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले यहां इतनी तेजी राजनेता पाला बदलने में हर किसी को मात दे रहे हैं. बता दें कि मैनपुरी से बसपा ने गुलशन देव शाक्य का टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं अब गुलशन देव शाक्य ने अपना पाला ही बदल दिया है.