लेटेस्ट न्यूज़

Lakhimpur Kheri Chunav: खीरी के इस शख्स का दावा- साइकिल का बटन दबाया, कमल की पर्ची निकली

UP Lok Sabha Election 2024 Live Voting In Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर चौथे चरण में वोटिंग हो रही है. इसमें लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट भी है. यहां एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. शख्स ने दावा किया है कि उसने समाजवादी पार्टी को वोट करते हुए साइकिल का बटन दबाया. मगर उसे कमल के फूल वाली पर्ची मिली.

ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Election 2024 Live Voting In Lakhimpur Kheri
UP Lok Sabha Election 2024 Live Voting In Lakhimpur Kheri
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri Lok Sabha Seat Chunav: आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है. यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है. आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट शामिल हैं. इसी बीच लखीमपुर खीरी जिले में एक शख्स ने हैरान कर देने वाला दावा किया है.