एक निहोरा करे आइल बानीं… कुशीनगर की IAS अंकिता जैन की भोजपुरी हो गई वायरल, कौन हैं ये?
IAS Ankita Jain Speking Bhojpuri: कुशीनगर की जॉइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने जिले के मतदाताओं से सीधा कनेक्ट करने के लिए भोजपुरी में अपील की है. जानें उन्होंने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

ias ankita jain
IAS Ankita Jain Speking Bhojpuri: उत्तर प्रदेश में इस समय पान की गुमटी से लेकर कॉर्पोरेट दफ्तरों तक लोकसभा चुनाव की चर्चा है. यूपी में इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे होने हैं, जिनमें से 3 चरणों में वोटिंग पूरी हो गई है. आगामी 13 मई को यूपी में चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान होना है. मालूम हो कि चुनाव आयोग के भरसक प्रयासों के बावजूद इस बार मतदान प्रतिशत में कमी देखने को मिल रही है. हर तरफ यही चर्चा है कि लोग मतदान के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में कुशीनगर की जॉइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने जिले के मतदाताओं से सीधा कनेक्ट करने के लिए भोजपुरी में उनसे एक खास अपील की है. खबर में आगे जानिए उन्होंने क्या कहा?