Kaushambi Election 2024 Phase 5 Voting: राजा भैया के इलाके कुंडा में हो रहा खेल? BJP कैंडिडेट विनोद सोनकर ने लगाए ये आरोप
Kaushambi Lok Sabha Election Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है.
ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya
Kaushambi Lok Sabha Election Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इस चरण में उत्तर प्रदेश की कई ‘हाई प्रोफाइल' सीटों पर भी वोटिंग हो रही है जिसमें रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, कैसरगंज और कौशांबी जैसी सीटें शामिल हैं. अमेठी से जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मैदान में हैं तो वहीं रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. वहीं राजा भैया की प्रभाव वाली कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है. जबकि समाजवादी पार्टी ने पुष्पेंद्र सरोज को मैदान में उतारा है.