लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कई सीटे फंसी हुई हैं... राजा भैया के इस बड़े दावे से उड़ जाएगी बीजेपी की नींद

Raja Bhaiya News : उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में आप किसका पलड़ा भारी देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए राजा भैया ने एक बड़ा दावा कर दिया है.

ADVERTISEMENT

कुंडा विधानसीट से विधायक राजा भैया
कुंडा विधानसीट से विधायक राजा भैया
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News : पांचवे चरण के पहले लोकसभा चुनाव को लेकर कौशांबी और प्रतापगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का इन इलाकों में अच्छा-खासा प्रभाव है. ऐसे में उन्हें साधने के लिए बीजेपी, सपा और बसपा तीनों दलों के नेता जुटे थे. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में राजा भैया ने किसी भी पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. वहीं अपने इस एलान के बाद राजा भैया में इंडिया टुडे के एक्सक्लूसिव बातचीत की और उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए.