लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर के उदघाटन के बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिलेंगी कितनी सीटें? जानें सर्वे के आंकड़े

अयोध्या में राम मंदिर बनाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तीन दशक पुराना अजेंडा रहा है. अब जब राम मंदिर का उदघाटन हो गया है, ऐसे में भाजपा को इसका कितना फायदा होगा, इस सवाल के जवाब का इंतजार हर किसी को है. 

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: बीती 22 जनवरी को देश और दुनिया के लोग उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा की. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तीन दशक पुराना अजेंडा रहा है. अब जब राम मंदिर का उदघाटन हो गया है, ऐसे में भाजपा को इसका कितना फायदा होगा, इस सवाल के जवाब का इंतजार हर किसी को है. 

इन सब के बीच आगामी लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर इस बार चुनाव में क्या होगा? इसी का जवाब तलाशने के लिए कई ओपिनियन पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं. इस बीच इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने अपने ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं. खबर में आगे जानिए अगर आज चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं.    

 

 

भाजपा को मिल रही जबरदस्त सीटें

ओपिनियन पोल में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है. इसके मुताबिक, भाजपा 2014 में मिली यूपी की जीत के आंकड़ों से भी आगे निकल सकती है. इसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 80 में से 78 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन के बाद यूपी में भाजपा को जबरदस्त फायदा मिलने का अनुमान है.

सपा को भारी नुकसान

इस सर्वे में समाजवादी पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. इस ओपिनियन पोल में कांग्रेस और बसपा का खाता खुलता भी नजर नहीं आ रहा है. सपा को मैनपुरी और आजमगढ़ में जीत मिल सकती है. इसका मतलब यह हुआ कि यह ओपिनियन पोल मान रहा है कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की सीट हार सकती है. 

 

 

गौरतलब है कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस अमेठी की सीट हार चुकी है. तब रायबरेली से सोनिया गांधी अपनी सीट जीतने में कामयाब रही थीं. इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं, तो रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के भी लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं.