लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur 7th Phase Voting: गंगा मैया के नाम पर…अफजाल अंसारी ने वोटिंग के बाद ये बोल चौंकाया

Ghazipur 7th Phase Voting: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के 7वें फेज के दौरान वोटिंग की जा रही है. अब वोटिंग के बीच गाजीपुर से सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने UP Tak से खास बात की है. इस दौरान अफजाल अंसारी ने काफी कुछ ऐसा कहा है, जो अब चर्चाओं में आ गया है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur 7th Phase Voting
Ghazipur 7th Phase Voting
social share
Google CTA

Ghazipur 7th Phase Voting: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के 7वें फेज में वोटिंग की जा रही है. ये सीट यूपी की हॉट सीट बनी हुई है. यहां सपा ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है. दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से पारसनाथ राय सियासी मैदान में हैं. 

अब वोटिंग के बीच अफजाल अंसारी ने UP Tak से खास बात की है. इस दौरान अफजाल अंसारी ने काफी कुछ ऐसा कहा है, जो अब चर्चाओं में आ गया है. अफजाल अंसारी ने दावा किया कि उनके साथ बसपा का वोटर आज भी है. अफजाल ने कहा कि सपा मुखिया ने चुनाव चिन्ह दिया है, इसलिए वह सपा से लड़ रहे हैं. मगर ना बसपा ने हमें छोड़ा है और ना हमने बसपा को छोड़ा है. इसी के साथ अफजाल अंसारी ने गंगा को लेकर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा.

क्या-क्या बोल गए अफजाल अंसारी

UP Tak से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, इस चुनाव में खुद मोदी जी को अपनी सीट बचानी भारी पड़ रही है. सीएम योगी खुद अपनी साख नहीं बचा पा रहे हैं. आखिरी चरण में पीएम और सीएम, दोनों की सीट हैं. इस बार जनता ने अपना मन बना लिया है और वह फैसला करने जा रही है.

अफजाल अंसारी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के साथ झूठ बोला तो बोला, लेकिन उन्होंने मां गंगा के साथ भी झूठ बोला. ये लोग ना तो गंगा को अविरल कर पाए और ना ही निर्मल कर पाए. पिछले 10 सालों में ये लोग गंगा को स्वच्छ नहीं कर पाए. गंगा के नाम पर हजारों-करोड़ रुपये हड़पे गए. ये लोग गाय को बचाने की बात करते हैं. मगर बीफ का कारोबार करने वाली कंपनियों से चंदा लेते हैं. अब जनता सब समझ चुकी है.

ना बसपा ने मुझे छोड़ा और ना मैंने बसपा को छोड़ा- अफजाल अंसारी

इस दौरान अफजाल अंसारी ने बसपा को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल साल 2019 में अफजाल अंसारी ने बसपा के टिकट पर गाजीपुर से चुनाव जीता था. अब अफजाल अंसारी ने कहा, मैं बसपा से अलग नहीं. ना बसपा ने मुझे छोड़ा और ना मैंने बसपा को छोड़ा. बसपा का वोटर जैसे पहले मेरे साथ था, आज भी मेरे साथ है. सपा चीफ ने मुझे अपना चिनाव चिन्ह दिया, जिसपर मैं चुनाव लड़ रहा हूं. मगर मैं बसपा से अलग नहीं हूं. देखिए पूरी वीडियो