इधर धनंजय सिंह ने किया बीजेपी का समर्थन उधर पत्नी श्रीकला ने अमित शाह से की मुलाकात, लगने लगे ये कयास
Dhananjay Singh News : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार यानी 14 मई के दिन काफी अहम था. यूपी के दो बहुबली नेताओं ने मंगलवार को अहम फैसला लिया.
ADVERTISEMENT

Dhananjay Singh News : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार यानी 14 मई के दिन काफी अहम था. यूपी के दो बहुबली नेताओं ने मंगलवार को अहम फैसला लिया. एक तरफ कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन ना देने की बात कही तो वहीं जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. वहीं बुधवार को धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ली है.