लेटेस्ट न्यूज़

भरे मंच पर जयंत चौधरी ने हेमा मालिनी के लिए कर दिया बड़ा एलान, सुनाया 15 साल पुराना ये किस्सा

मथुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया जंयत चौधरी ने कहा, ''मैं भी बचपन से हेमा मालिनी का फैन था. फिर हेमा जी 2009 में मेरे चुनाव प्रचार में आईं

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है. वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों का धुआंधार प्रचार कर रही हैं. इसी कड़ी में शनिवार को मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह ने हेमा मालिनी के लिए जनसभा की, इस दौरान रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे. जयंत चौधरी ने बीजेपी सांसद और मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए वोट मांगे. इस दौरान रालोद मुखिया जंयत चौधरी ने खुद को हेमा मालिनी का फैन भी बताया और 15 साल पुराना किस्सा भी उन्होंने सुनाया.