लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस से आए कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से कैसे मिल गया BJP का टिकट? खुद बताई पूरी कहानी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के 80 में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. जिसमें

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के 80 में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी के शीर्ष नेता पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं वाराणसी के बगल के सीट जौनपुर से भाजपा ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है उनके काफी चर्चे हैं. जौनपुर सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) को टिकट दिया है. कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस को छोड़ 2021 में बीजेपी ज्वाइन की थी. वहीं प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कृपाशंकर सिंह ने यूपी तक बात करते हुए तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी.