लेटेस्ट न्यूज़

स्ट्रॉन्ग रूम में बिजली कटी बोल अखिलेश ने ट्वीट किया वीडियो फिर हमीरपुर DM का आया ये जवाब

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करके स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है. उन्होंने शिकायत में कहा कि हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में पांच बार बिजली जा चुकी है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में आज यानी 25 मई को लोकसभा के चुनाव के छठे चरण के तहत कुल 14 सीटों पर वोटिंग चल रही है. इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करके स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है. उन्होंने शिकायत में कहा कि हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में पांच बार बिजली जा चुकी है. उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को भी कहा है. वहीं अखिलेश के पोस्ट पर अब हमीरपुर के डीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.