कन्नौज से चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने अब कर दिया बड़ा एलान, दी ये जानकारी
इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. सपा में किस प्रत्याशी का टिकट कब कट जाए और उसके बाद फिर मिल जाए, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम की गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा भी अपने चरम पर पहुंचने लगा है. हालांकि गर्मी अभी अपने प्रचंड रूप में नहीं है पर सियासी हालात को देखें तो लोकसभा चुनाव के दौरान तामपान में बढोतरी जारी है. सियासी उठापटक के बीच इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. सपा में किस प्रत्याशी का टिकट कब कट जाए और उसके बाद फिर मिल जाए, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता है. वहीं अब खबर आ रही है कि कन्नौज सीट से एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बदल सकती है.
