'फिर से वाराणसी से चुनाव लड़कर दिखाएं पीएम मोदी'... अजय राय ने किया बड़ा चैलेंज, जानिए क्या बोले
वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ कम मार्जिन से चुनाव हारने के बाद से अजय राय का कॉन्फिडेंस काफी हाई है. इसी के चलते अब अजयराय ने पीएम मोदी को खुला चैलेंज दे दिया है.
ADVERTISEMENT

Ajay Rai Challenges PM Modi: लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद से यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ कम मार्जिन से चुनाव हारने के बाद से अजय राय का कॉन्फिडेंस काफी हाई है. इसी के चलते अब अजयराय ने पीएम मोदी को खुला चैलेंज दे दिया है. अजय राय ने कहा है पीएम मोदी वाराणसी की सीट छोड़ एक बार फिर उनके खिलाफ चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाएं. वहीं अजय राय ने दावा किया है कि अगर पीएम मोदी उनके खिलाफ चुनाव जीत गए तो वह राजनीति से इस्तीफा दे देंगे.