UP Board 10th & 12th Result News: रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड के सचिव ने क्या बता दिया, कब आएंगे नतीजे?
ADVERTISEMENT
UP Board 10th & 12th Result News: यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10वीं-12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संभावित है. नंबर बढ़वाने वाले साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी भी जारी की गई है.
UP Board 10th & 12th Result News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब करीब 53 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा करने के बाद बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है. बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने नतीजों की तारीख और साइबर ठगों से सावधानी को लेकर अहम जानकारी साझा की है.