लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करते समय क्रैश हो जाए ऑफिशियल वेबसाइट तो तुरंत करें ये काम

UP Board 10th and 12th Result: उत्तर प्रदेश की दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है. अब छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

Up Board Result
Up Board Result
social share
google news

UP Board 10th and 12th Result: उत्तर प्रदेश की दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है. अब छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. बता दें कि 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी रिजल्ट जारी हो सकते हैं. रिजल्ट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in www.upmspresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने पर लाखों विद्यार्थी एक साथ वेबसाइट पर जाते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश हो सकती है. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो हर स्टूडेंट के लिए जाननी जरूरी है.