UPSSSC Vacancy 2026:12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! विधान भवन में 170 पदों पर हो रही है भर्ती, बढ़ियां मिलेगी सैलरी
UPSSSC Vidhan Bhavan Vacancy 2026: के तहत 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती में 12वीं पास और PET-2025 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक चलेगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन दिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

UPSSSC Vidhan Bhavan Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. राज्य में लगातार नई भर्तियों की घोषणा हो रही है, जिसके चलते प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बढ़िया अवसर मिल रहे हैं. इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सचिवालय से जुड़ी एक बड़ी भर्ती का एडवर्टाइजमेंट जारी कर दिया है. यह भर्ती इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसमें 12वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती में सेलेक्टेड उम्मीदवारों को विधान भवन में काम करने का मौका मिलेगा. आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन 10 अप्रैल को जारी किया है और इसमें विधान भवन गार्ड और फायर वार्डन के पदों पर नियुक्ति की जानकारी दी गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 29 जून 2026 तय की गई है. इसके अलावा, आवेदन में किसी भी प्रकार के करेक्शन की लास्ट डेट 06 जुलाई 2026 तय की गई है.