लेटेस्ट न्यूज़

UP Rojgar Mela 2025: यूपी के इन 27 जिलों में 16000+ पदों के लिए लगेंगे रोजगार मेले, नोट कर लें ये जरूरी डेट्स

उत्तर प्रदेश सरकार दिसंबर 2025 में 25+ जिलों में रोजगार मेले आयोजित कर रही है. 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और ITI डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इन मेलों में निशुल्क भाग ले सकते हैं. उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर विभिन्न शहरों में उपलब्ध हजारों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अगर आप लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार आपके लिए बड़ा मौका लेकर आई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 11 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच 25 से ज्यादा रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं. इन रोजगार मेलों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार निशुल्क भाग ले सकते हैं.