लेटेस्ट न्यूज़

बस-रेलवे स्टेशन…जहां मिली जगह वहीं गुजारी रात, सिपाही परीक्षा देने आए छात्रों ने मार्मिक बात कही

UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रेन स्टेशन और बस स्टैंड तक अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है. होटल और धर्मशाला तक पुरी तरह से फुल हो रहे हैं. ऐसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जहां जगह मिल रही हैं.

ADVERTISEMENT

up  police bharti exam
up police bharti exam
social share
Google CTA

UP News: कोई रेलवे स्टेशन पर रात काटरा रहा तो किसी को रेलवे स्टेशन पर भी जगह नहीं मिली तो उसने रेलवे स्टेशन के बाहर रात काटी…जिसे जो जगह मिली, उसने वहीं अपना जुगाड़ कर लिया. करीब-करीब ये नजारा पिछले 2 दिनों से यूपी के हर बड़े रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी मुश्किल भरी रात काट रहे हैं और अगले दिन अपनी-अपनी परीक्षा भी दे रहे हैं.

इस दौरान सभी अभ्यर्थियों का सरकार से ये ही कहना है कि इस बार पेपर लीक नहीं होना चाहिए. छात्र कहते हैं कि हम पहले से ही मुश्किल में हैं और बड़ी मुश्किलों के साथ पढ़ाई करके फिर यहां परीक्षा देने आए हैं. ऐसे में इस बार उनकी मेहनत और समय की बर्बादी नहीं होनी चाहिए.

बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक अभ्यर्थियों की भीड़ ही भीड़

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रेन स्टेशन और बस स्टैंड तक अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है. होटल और धर्मशाला तक पुरी तरह से फुल हो रहे हैं. ऐसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जहां जगह मिल रही हैं. वहीं सो रहे हैं. कुछ ऐसे ही तस्वीर बीते देर रात मुरादाबाद में देखने को मिली.

मुरादाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थियों और उनके साथ आए शिक्षकों ने साफ कहा कि इस बार उनकी मेहनत बेकार नहीं जानी चाहिए और पेपर लीक नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक हो जाता है तो उन लोगों को कितना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्हें किस मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है.

छात्रों ने लगाई गुहार

छात्रों ने सरकार से गुहार लगाई कि इस बार परीक्षा सफलतापूर्वक हो जाए और परिणाम भी जल्द जारी हो जाए. इस बार निष्पक्ष भर्ती होनी चाहिए. बस इस बार कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन लोगों को दूसरी बार इतनी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी उन्होंने ये परीक्षा देने के लिए इतनी ही कठनाइयों का सामना करना पड़ा था.