UP Police Bharti : पहचान के साथ व्यवहार पर भी होगी नजर! सिपाही भर्ती परीक्षा देने से पहले जान लें ये बात
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. पहले कंट्रोल रूम में सीधे परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती कर रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने लिखित परीक्षा की डेट भी रिलीज कर दी है. इसका आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है. कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी. वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भारती बोर्ड ने दो कंट्रोल रूम पहली बार तैयार किए हैं.