लेटेस्ट न्यूज़

इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर एग्जाम पैटर्न का पूरा प्रॉसेस

IOB Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 400 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. स्नातक पास उम्मीदवार 31 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IOB Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने पूरे देश में विभिन्न राज्यों के लिए लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती 400 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को उन्हीं राज्यों में नियुक्त किया जाएगा जिनके लिए उन्होंने अप्लाई किया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 मई 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.