लेटेस्ट न्यूज़

बांदा जेल की बैरक में मुख्तार के आसपास जो भी होता है वो दिख जाता है लखनऊ में! ऐसी है सुरक्षा

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर इन दिनों कड़ी नजर रखी जा रही है. जेल में तमाम सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी इन दिनों उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है. आपको बता दें कि मुख्तार को बेहद ही हाई सिक्योरिटी वाले स्पेशल सेल में रखा गया है. बांदा जेल में सैकड़ों की तादाद में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार लखनऊ से भी मुख्तार अंसारी समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अगर लखनऊ में मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों को कभी भी कुछ भी नजर आता है, तो तुरंत फोन करके इंचार्ज को जानकारी दी जाती है. फिलहाल, मुख्तार अंसारी को 10/12 के स्पेशल सेल में रखा गया है.

मुख्तार अंसारी के इर्द-गिर्द किसी भी सेल में कोई भी कैदी नहीं रखा गया है. लगातार जेल वॉर्डन मुख्तार अंसारी के स्पेशल सेल के बाहर मुस्तादी से पहरेदारी करते हैं औरउसके सेल में दाखिल होने के लिए भी एक गेट लगाया गया है. यहां 24*7 पहरेदारी होती है. यानी अगर किसी भी जेल के अधिकारी को ही मुख्तार अंसारी को मिलना हो तो उसे भी काफी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है.

इसके अलावा मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में तैनात जेल वॉर्डन की ड्यूटी जब एक बार मुख्तार अंसारी के स्पेशल सेल के बाहर लग जाती है, तब उसका दोबारा नंबर एक साल बाद आता है. यही नहीं लखनऊ में बैठे जेल के अधिकारी रैंडमली प्रदेश के किसी भी जेल से वॉर्डन को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए तैनात कर देते हैं. ताकि कोई भी जेल वॉर्डन मुख्तार अंसारी का करीबी ना बन पाए.

मुख्तार अंसारी से जेल में मिलने के लिए अगर उसके कोई परिजन भी आते हैं, तब जेल के अधिकारी गहन पूछताछ और चेकिंग करने के बाद ही मिलने का अनुमति देते हैं. वैसे बेहद करीबी परिजन ही मुख्तार अंसारी से मिल सकते हैं.

दरअसल, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से आवेदन किया है कि जेल में उसकी हत्या हो सकती है. ऐसे में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.