लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में ग्राम प्रधान के भतीजे पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, पुलिस ने बताई ये बात

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 30-31 मई की दरमियानी की रात को 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की वारदात को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 30-31 मई की दरमियानी की रात को 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी को मंगलवार की रात कई साल से बंद पड़ी फैक्‍ट्री में ले जाकर बंधक बनाया गया और कथित तौर पर उसका रेप किया गया. आरोप है कि ग्राम प्रधान के भतीजे ने किशोरी के साथ पूरी रात दरिंदगी की. किशोरी के मरणासन्‍न हो जाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. किशोरी को सुबह जब होश आया, तो वो किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्‍ट कर‍ लिया है.